राजस्थान: 20 जिलों के 90 निकायों की मतगणना में सत्ताधारी कांग्रेस को बढत

Ads

राजस्थान: 20 जिलों के 90 निकायों की मतगणना में सत्ताधारी कांग्रेस को बढत

  •  
  • Publish Date - January 31, 2021 / 08:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

जयपुर, 31 जनवरी (भाषा) राजस्थान में 20 जिलों के 90 निकायों के चुनाव की मतगणना में सत्ताधारी कांग्रेस बढ़त बनाये हुए है।

राज्य में 90 स्थानीय निकायों के 3035 वार्डों में से 994 वार्डों के घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 398 वार्डों में जीत दर्ज की है वहीं भाजपा ने 333 वार्डों में, 14 पर राकांपा और 12 पर आरएलपी ने जीत हासिल की है। माकपा और बसपा ने एक-एक सीट पर और 235 सीटों पर निर्दलीय सदस्यों ने जीत दर्ज की है।

राज्य के 20 जिलों अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर के 90 निकायों (1 नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका) में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था।

भाषा कुंज

मानसी

मानसी

ताजा खबर