राजस्थान में दो युवकों के साथ कथित मारपीट मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में दो युवकों के साथ कथित मारपीट मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में दो युवकों के साथ कथित मारपीट मामले में छह आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: September 27, 2024 / 10:07 pm IST
Published Date: September 27, 2024 10:07 pm IST

जयपुर, 27 सितंबर (भाषा) राजस्थान के राजसमंद जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो युवकों के साथ कथित मारपीट मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार नामजद समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जनकारी दी।

राजसमंद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को यादव मोहल्ला निवासी राहुल और कृष्णा की, मोहल्ले के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी जिससे दोनों युवक चोटिल हो गये थे।

उन्होंने बताया कि मारपीट से नाराज स्थानीय लोगों ने कुछ वाहनों के शीशे तोड़ दिये थे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। इलाके में शांति बनाये रखने के लिये अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीडित युवकों के परिजनों की ओर से बृहस्पतिवार को चार नामजद और दो अन्य के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम और मारपीट, हमले संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया दर्ज शिकायत के आधार पर मामले में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया था।

उन्होंने बताया कि फिलहाल इलाके में शांतिपूर्ण माहौल है।

भाषा कुंज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में