राजस्थान: झुंझुनूं में कार पलटने से तीन की मौत, एक घायल

राजस्थान: झुंझुनूं में कार पलटने से तीन की मौत, एक घायल

राजस्थान: झुंझुनूं में कार पलटने से तीन की मौत, एक घायल
Modified Date: April 26, 2026 / 06:40 pm IST
Published Date: April 26, 2026 6:40 pm IST

जयपुर, 26 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के झुंझुनूं जिले में मंडरेला रोड पर एक कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार तड़के उस समय हुआ जब एक आवारा पशु अचानक चलती कार के सामने आ गया, फलस्वरूप चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।

पुलिस ने बताया, “कार पलटकर कई मीटर दूर खेत में जा गिरी। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।”

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान झुंझुनूं निवासी विजय, गौरव और सुनील के रूप में हुई है।

उसने कहा कि घायल जितेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग कार से सोनासर में भजन कार्यक्रम से लौट रहे थे।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में