राजस्थान : उदयपुर में ‘जिंक सिटी हाफ मैराथन’ 21 सितंबर को

राजस्थान : उदयपुर में 'जिंक सिटी हाफ मैराथन' 21 सितंबर को

राजस्थान : उदयपुर में ‘जिंक सिटी हाफ मैराथन’ 21 सितंबर को
Modified Date: September 7, 2025 / 10:22 pm IST
Published Date: September 7, 2025 10:22 pm IST

उदयपुर, सात सितंबर (भाषा) राजस्थान के उदयपुर में ‘वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन’ का दूसरा संस्करण 21 सितंबर को आयोजित होगा।

इसका आयोजन वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड कर रही है। आयोजकों ने बताया कि मैराथन फील्ड क्लब से शुरू होगी।

कंपनी ने उदयपुर के प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाने वाले पोस्टर का अनावरण किया है जिसमें मैराथन के प्रतिभागियों को अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पहल ‘नंद घर’ द्वारा आयोजित ‘रन फॉर जीरो हंगर’ अभियान का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कंपनी के बयान के अनुसार मैराथन की जर्सी का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक सुनील शेद्री और हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण मिश्रा शामिल हुए। मैराथन के उद्घाटन संस्करण में दुनिया भर से 5,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया।

भाषा

पृथ्वी, रवि कांत रवि कांत


लेखक के बारे में