राजकोट से बोले पीएम मोदी गोरक्षा के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं

राजकोट से बोले पीएम मोदी गोरक्षा के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं

राजकोट से बोले पीएम मोदी गोरक्षा के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: June 30, 2017 7:24 am IST

 

तीन देशों की यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री गुरुवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं… गुरुवार को उन्होंने राजकोट में रोड शो किया. राजकोट में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि 40 साल बाद कोई पीएम राजकोट आया है. राजकोट की मेरे दिल में खास जगह है. मेरे राजनीति की शुरुआत गुजरात से हुई है…इसके साथ ही वह प्रदेश के अलग-अलग हिस्‍सों में अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. इस साल मोदी की ये चैथी गुजरात यात्रा है।

दरअसल गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं….रोड शो से पहले  उन्होंने साबरमती आश्रम में संबोधन भी किया… मोदी ने यहां गौरक्षा पर लगातार देशभर में हो रही हिंसा पर कड़ा संदेश दिया, तो वहीं लगातार देशभर में भीड़ के द्वारा हो रही हिंसा पर भी दुख जताया. पीएम मोदी ने इस दौरान एक वाकया भी सुनाया, जिसे सुनाते वक्त वह काफी भावुक हो गए थे. मोदी ने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया।

 


लेखक के बारे में