राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीईओ चयन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति की घोषणा की
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीईओ चयन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति की घोषणा की
अयोध्या (उप्र), छह जुलाई (भाषा) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के चयन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति की घोषणा की।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हमने न्यायाधीश (सेवानृवित) प्रदीप कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हवारे (श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष) की तीन सदस्यीय समिति नियुक्त की । यह समिति उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी और हमें चुनने के लिए तीन नाम देगी।’’
गोविंद देव गिरि ने सोमवार को अयोध्या में ट्रस्ट की एक मैराथन बैठक के बाद कहा,‘‘यह काम कोई एक व्यक्ति नहीं करेगा, बल्कि अनुभवी लोगों की एक समिति करेगी।’’
ट्रस्ट की बैठक से पहले, विश्व हिंदू परिषद ने ट्रस्ट के मामलों के प्रबंधन के लिए एक सीईओ का पक्ष लिया था और उम्मीद जताई थी कि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
भाषा चंदन जफर राजकुमार
राजकुमार

Facebook


