RBSE Board Exam 2026: कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं, 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एग्जाम हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन

RBSE Board Exam 2026: कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं, 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एग्जाम हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन

RBSE Board Exam 2026: कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं, 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एग्जाम हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन

RBSE Board Exam 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 11, 2026 / 11:02 am IST
Published Date: February 11, 2026 10:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होगी प​रीक्षा
  • 12वीं परीक्षा: 12 फरवरी से 11 मार्च तक चलेगी
  • राज्यभर में 6,191 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

जयपुर: RBSE Board Exam 2026 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड ने प्रवेश पत्र अपलोड करने, परीक्षा केंद्रों पर सामग्री पहुंचाने के अलावा सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

RBSE Board Exam 2026 बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक होंगी जबकि 12वीं (उच्च माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी। दसवीं की परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 610 और बारहवीं की परीक्षा में नौ लाख 58 हजार 72 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में इन परीक्षाओं के लिए छह हजार 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। राज्य के 15 जिलों में 51 केंद्र संवेदनशील माने गए हैं। इनमें सीसीटीवी लगाए गए हैं और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

बोर्ड के सचिव ने बताया कि इस बार पुलिस थानों और चौकियों में पेपर रखे जाएंगे। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और परीक्षा संचालन समिति की होगी।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।