रेखा गुप्ता ने गोवा क्लब अग्निकांड पीड़ितों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये दिए

रेखा गुप्ता ने गोवा क्लब अग्निकांड पीड़ितों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये दिए

रेखा गुप्ता ने गोवा क्लब अग्निकांड पीड़ितों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये दिए
Modified Date: February 9, 2026 / 10:41 pm IST
Published Date: February 9, 2026 10:41 pm IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछले साल गोवा में एक नाइट क्लब में आग लगने से मारे गए राष्ट्रीय राजधानी के चार लोगों के परिवार के सदस्यों को सोमवार को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी।

पिछले साल छह दिसंबर को गोवा के अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगने से पूर्वोत्तर दिल्ली के करावल नगर इलाके के सादतपुर एक्सटेंशन के एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई थी।

मृतकों की पहचान विनोद कुमार (42), अनीता जोशी (42), सरोज जोशी (41) और कमला जोशी (44) के रूप में हुई थी।

एक बयान के मुताबिक, दिल्ली सचिवालय में परिवार को कुल 40 लाख रुपये की सहायता दी गई।

मौके पर मौजूद दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि मौतें बेहद दर्दनाक थीं और उन्होंने आग को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया।

एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।

परिवार की एक सदस्य भावना जोशी ने कहा कि इस घटना ने उनके जीवन को काफी बदल दिया है, जिससे उन पर तीन बुजुर्ग माता-पिता और चार बच्चों की जिम्मेदारी आ गई है।

उन्होंने कहा कि इस धनराशि से परिवार को इस दुखद समय में सहारा मिलेगा।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में