Pratibha Singh Solanki MP Topper: प्रतिभा सिंह सोलंकी ने कैसे किया टॉप? IBC24 के सामने खोला कामयाबी का राज, बताया कितने देर करती थी पढ़ाई
Pratibha Singh Solanki MP Topper: प्रतिभा सिंह सोलंकी ने कैसे किया टॉप? IBC24 के सामने खोला कामयाबी का राज, बताया कितने देर करती थी पढ़ाई
Pratibha Singh Solanki MP Topper | Photo Credit: IBC24
- प्रतिभा सिंह सोलंकी ने पूरे प्रदेश में किया टॉप
- 10वीं बोर्ड में 499 अंक किया प्राप्त
- ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर प्रदेश की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान
पन्ना: Pratibha Singh Solanki MP Topper मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां गुनौर विकासखंड के बेली हिनौती गांव की बेटी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने हाईस्कूल (10वीं) में इतिहास रच दिया है। सरस्वती ज्ञान मंदिर की कक्षा दसवीं की छात्रा प्रतिभा ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
Pratibha Singh Solanki MP Topper प्रतिभा की इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन कर दिया है। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, घर और स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने प्रतिभा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतिभा का कहना है कि इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन और लगातार मेहनत का बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय का सही उपयोग और लक्ष्य पर फोकस ही उनकी सफलता का राज रहा है। वह आईएएस बनना चाहते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल करना अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन गया है। प्रतिभा की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और लगन हो, तो संसाधनों की कमी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। अब पूरे पन्ना जिले को प्रतिभा पर गर्व है और सभी को उनसे आगे भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है। मां पिता का कहना है की बच्ची में कत्थक मेहनत की और मोबाइल से डर रही इसलिए आज मध्य प्रदेश के प्रमुख सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इस जिले में दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत
- Vande Bharat IBC24 News: हुमायूं कबीर के वीडियो से मचा भारी सियासी बवाल.. सत्ताधारी नेताओं के जिक्र से उठ रहे सवाल. आप भी देखें
- Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज, टीवी सितारों ने मचाया गदर

Facebook


