रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
Modified Date: September 29, 2026 / 09:10 pm IST
Published Date: September 29, 2026 9:10 pm IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनसे पिछले डेढ़ साल में दिल्ली सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दिल्ली की सत्ता में आई थी और गुप्ता पिछले साल फरवरी में मुख्यमंत्री बनी थीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को एक पुस्तिका भेंट की, जिसमें पिछले डेढ़ साल में दिल्ली में किए गए प्रमुख विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित किया गया है।

गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हर संवाद प्रेरणा का एक नया स्रोत होता है।

उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन जनसेवा के संकल्प को मजबूत करता है और विकसित भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर ‘विकसित दिल्ली’ के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में अधिक समर्पण के लिए प्रेरित करता है।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में