जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन में गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ठीक हैं: प्रधानमंत्री मोदी

जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन में गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ठीक हैं: प्रधानमंत्री मोदी

जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन में गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ठीक हैं: प्रधानमंत्री मोदी
Modified Date: April 26, 2026 / 10:25 am IST
Published Date: April 26, 2026 10:25 am IST

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्हें यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन में ‘व्हाइट हाउस’ के संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित एवं सकुशल हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता की मंगल कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।’’

हाई-प्रोफाइल पत्रकारों का यह रात्रिभोज शनिवार रात को वाशिंगटन में जिस स्थान पर आयोजित हो रहा था उसके बाहर स्थित लॉबी में एक व्यक्ति बंदूकें और चाकू लेकर घुस आया और बॉलरूम की ओर तेजी से बढ़ा, हालांकि सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने उसे तत्काल घेर लिया और हिरासत में ले लिया। हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आयी।

सीक्रेट सर्विस ने सभी अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रात्रिभोज में ट्रंप, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित कई लोग उपस्थित थे।

भाषा सुरभि अमित

अमित


लेखक के बारे में