CG Crime News : लापता लिपिक की सड़ी गली मिली लाश, हालत देख कांप गई पुलिस, हत्या की आशंका
CG Crime News : लापता लिपिक की सड़ी गली मिली लाश, हालत देख कांप गई पुलिस, हत्या की आशंका
CG Crime News/Image Credit: IBC24.in
जांजगीर चांपा। CG Crime News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में लापता लिपिक की लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है, शव सड़ी गली हालत में मिली है, जिससे ऐसा लग रहा है कि उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मुलमुला थाने के नरियरा गांव का मामला।
मिली जानकारी के अनुसार, लिपिक 13 अप्रैल को तालाब में नहाने घर से निकला था, तालाब के पास साइकिल और घर से ले गए कपड़े मिले थे। आसपास काफी खोजबीआं के बाद जब लिपिक का कहीं पता नहीं चला तब परिजनों ने मुलमुला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस रामकुमार निर्मलकर की तलाश कर ही रही थी कि आज 26 अप्रैल को उनकी सड़ी गली लाश (CG Crime News) मिली है। शव के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए है, जिससे मामला हत्या का लगा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक रामकुमार निर्मलकर भिलौनी गांव के स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है (CG Crime News)। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- Charminar Express Coach Fire News: ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, धू-धू कर जल गया पूरा डिब्बा, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- CG Student Union Election : छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू होंगे छात्र संघ चुनाव? मांग को लेकर इस दिन प्रदर्शन करेगी NSUI
- MPPSC Exam 2026: MPPSC राज्य सेवा 2026 की परीक्षा आज, दो पालियों में होगा आयोजन, AI के जरिए होगी निगरानी
- Bulandshahr Triple Murder Case: बर्थडे पार्टी में हुआ खूनी संघर्ष, दिग्गज भाजपा नेता के भाइयों और भतीजे की हत्या, आरोपियों ने तीनों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Facebook


