Sai Cabinet Baithak: इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, खुद सीएम साय ने दी जानकारी, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Sai Cabinet Baithak: इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, खुद सीएम साय ने दी जानकारी, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Sai Cabinet Baithak/Image Credit: CG DPR
रायपुर: Sai Cabinet Baithak छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ये बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी, जिसमें विभिन्न अहम नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।
Sai Cabinet Baithak बैठक को लेकर सीएम साय का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने कहा कि कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को एक दिन का विशेष सत्र आयोजित होगा। सत्र में नारी सक्ती बिल को लेकर चर्चा करेंगे।
पिछली बैठक के निर्णयों की समीक्षा
बैठक में (दिनांक 11 मार्च 2025) के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ ही कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा भी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
बैठक में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा, जिसमें संस्थान में रिक्त पदों की भर्ती विषयक, उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति हेतु टीआई पद स्थापना तथा संग्रहालय में जनजातीय धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन पर राज्यपाल प्रतिवेदन वर्ष 2024-25 के अनुमोदन अन्य महत्वपूर्ण जनजातीय विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Raipur Rape News : राजधानी में रास्ता भटकी युवती के साथ दरिंदगी, मदद करने के बहाने ऑटो चालक ने मिटाई हवस
- RR vs SRH, IPL 2026 Highlights: हैदराबाद के इन दो खिलाड़ियों ने वैभव के शतक पर फेरा पानी, राजस्थान को 5 विकेट से रौंदा, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Colombia Bus Bomb Blast: बस ब्लास्ट में मरने वालो की संख्या बढ़कर हुई 13, 30 से ज्यादा लोगों का इलाज जारी, राष्ट्रपति ने जताया शोक

Facebook


