धार्मिक नेताओं ने बंगाल के मतदाताओं से मतदान के दौरान उकसावे में न आने की अपील की

धार्मिक नेताओं ने बंगाल के मतदाताओं से मतदान के दौरान उकसावे में न आने की अपील की

धार्मिक नेताओं ने बंगाल के मतदाताओं से मतदान के दौरान उकसावे में न आने की अपील की
Modified Date: April 28, 2026 / 09:27 pm IST
Published Date: April 28, 2026 9:27 pm IST

कोलकाता, 28 अप्रैल (भाषा) विभिन्न धार्मिक समूहों के प्रमुखों ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नागरिकों से संयुक्त अपील जारी कर उनसे शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार के उकसावे में न आने का आग्रह किया।

‘यूनाइटेड इंटरफेथ फाउंडेशन – इंडिया’ के बैनर तले धार्मिक नेताओं ने दूसरे और अंतिम चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर यह बयान दिया।

उन्होंने कहा, “हम मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे उकसावे में न आएं, टकराव से बचें और सद्भाव बनाए रखें। मतदान करना संवैधानिक अधिकार होने के साथ-साथ एक गंभीर जिम्मेदारी भी है। आज का दिन बंगाल के सर्वोच्च मूल्यों : शांति, व्यवस्था और एकजुटता- का प्रतीक बने।’’

इस बयान पर फाउंडेशन के अध्यक्ष आर्कबिशप मोस्ट रेव एलियास फ्रैंक, महासचिव डॉ. सतनाम सिंह अहलूवालिया, नखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना शफीक कासमी और हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी समुदायों के अन्य प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।

उन्होंने सभी हितधारकों से ऐसे माहौल में योगदान देने का आह्वान किया जहां लोकतंत्र बिना किसी भय या व्यवधान के कार्य कर सके।

सामाजिक सामंजस्य के महत्व पर जोर देते हुए, नेताओं ने कहा कि कोई भी राजनीतिक मतभेद “सह-अस्तित्व के साझा ताने-बाने” पर हावी नहीं होना चाहिए और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने के खिलाफ चेतावनी दी।

आर्कबिशप फ्रैंक ने कहा, “चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन भाईचारे की भावना बनी रहनी चाहिए।”

भाषा प्रशांत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में