छत्रपति संभाजीनगर में गैस संकट पर मंत्री शिरसाट के घर के पास रिक्शा चालकों का प्रदर्शन

छत्रपति संभाजीनगर में गैस संकट पर मंत्री शिरसाट के घर के पास रिक्शा चालकों का प्रदर्शन

छत्रपति संभाजीनगर में गैस संकट पर मंत्री शिरसाट के घर के पास रिक्शा चालकों का प्रदर्शन
Modified Date: March 29, 2026 / 08:59 pm IST
Published Date: March 29, 2026 8:59 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर, 29 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया युद्ध के कारण ऑटो रिक्शा के लिए ईंधन की आपूर्ति बाधित होने का आरोप लगाते हुए कई चालक रविवार को महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट के आवास के बाहर एकत्रित हुए।

रिक्शा चालकों ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें ईंधन नहीं मिल रहा है। इसी वजह से उन्होंने शिरसाट को अपनी परेशानी से अवगत कराने के लिए इस तरह का विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया।

इसके जवाब में, शिरसाट ने जिला आपूर्ति अधिकारी को फोन किया और उन्हें ऑटो रिक्शा चालकों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

शिरसाट ने जिला आपूर्ति अधिकारी से कहा, ‘‘इन ऑटो रिक्शा चालकों को पिछले चार दिनों से ईंधन नहीं मिला है। इन चालकों को परेशानी में डालने वाले ईंधन पंपों के खिलाफ कार्रवाई करें। उनके लाइसेंस रद्द करें।’’

इस बीच, शिवसेना (उबाठा) नेता अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि छत्रपति संभाजीनगर में गैस की कमी है और पंप मनमाने दाम वसूल रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि पंपों को अपना उपलब्ध स्टॉक प्रदर्शित करना चाहिए और लेनदेन की रसीद भी देनी चाहिए।

दानवे ने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर ये मांगें पूरी नहीं हुईं, तो शिवसेना (उबाठा) ऑटो रिक्शा चालकों के समर्थन में आंदोलन शुरू करेगी।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में