हैदराबाद, 20 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में नौ अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से शुक्रवार तक चुनाव के संबंध में 286 करोड़ रुपये की जब्ती की जा चुकी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘कुल 96 करोड़ रुपये नकदी, 220.9 किलोग्राम सोना, 883.371 किलोग्राम चांदी और अन्य कीमती वस्तुएं जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 140 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक है। इसके अलावा 12.21 करोड़ रुपये से अधिक की शराब, 9.74 करोड़ रुपये का गांजा और 19.63 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुएं जब्त की जा चुकी हैं।’’
बयान में कहा गया है कि नौ अक्टूबर (जब तेलंगाना विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया था) से 16 अक्टूबर तक 286.74 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की जा चुकी है।
राज्य में 30 नवंबर को मतदान होना है।
भाषा जोहेब रंजन
रंजन