पश्चिम एशिया में संकट लंबा चला तो भारत की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए तैयार रूस: रूसी अधिकारी
पश्चिम एशिया में संकट लंबा चला तो भारत की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए तैयार रूस: रूसी अधिकारी
नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण लंबे समय तक तेल और गैस की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भारत की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए रूस पूरी तरह तैयार है।
रूस की ओर से मिला यह आश्वासन इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि ईरानी ड्रोन से रास लाफन इंडस्ट्रियल सिटी और मेसाइद इंडस्ट्रियल सिटी की महत्वपूर्ण अवसंरचना को निशाना बनाए जाने के बाद कतर एनर्जी ने सोमवार को तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और संबंधित उत्पादों का उत्पादन निलंबित कर दिया।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान जारी रहने की स्थिति में हम भारत की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए तैयार हैं।”
अंतरराष्ट्रीय व्यापार में जहाजों की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण मार्ग होर्मूज जलडमरूमध्य को ईरान द्वारा बंद किए जाने के बाद ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
भाषा
जोहेब सुभाष
सुभाष

Facebook


