शिअद ने प्रधानमंत्री मोदी से करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने की घोषणा करने की अपील की

शिअद ने प्रधानमंत्री मोदी से करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने की घोषणा करने की अपील की

शिअद ने प्रधानमंत्री मोदी से करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने की घोषणा करने की अपील की
Modified Date: July 16, 2026 / 10:13 pm IST
Published Date: July 16, 2026 10:13 pm IST

चंडीगढ़, 16 जुलाई (भाषा) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शुक्रवार को उनके पंजाब दौरे के दौरान करतारपुर कॉरिडोर को दोबारा खोलने की घोषणा करने की अपील की।

करतारपुर कॉरिडोर पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान के नारोवाल जिले स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारा से जोड़ता है।

बादल ने पाकिस्तान के साथ व्यापार के लिए अटारी-वाघा सीमा को भी फिर से खोलने की मांग की।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को जालंधर दौरे के दौरान 5,470 करोड़ रुपये की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक दरबार साहिब गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा देने वाला करतारपुर कॉरिडोर पिछले वर्ष सात मई से बंद है। उस दिन भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर तड़के हमला किया था।

भाषा

राखी माधव

माधव


लेखक के बारे में