शिअद ने पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग से नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान का समय बढ़ाने की अपील की

शिअद ने पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग से नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान का समय बढ़ाने की अपील की

शिअद ने पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग से नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान का समय बढ़ाने की अपील की
Modified Date: May 24, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: May 24, 2026 10:26 pm IST

चंडीगढ़, 24 मई (भाषा) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग से 26 मई को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान का समय जनहित में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बजाय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक करने की रविवार को अपील की।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने एक बयान में कहा कि पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है, और मौजूदा समय के कारण खासकर दोपहर के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम होने की आशंका है।

चीमा ने कहा, ‘‘विस्तारित समय से मतदाताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और वरिष्ठ नागरिकों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के लिए सुरक्षित मतदान की स्थिति बनाने में मदद मिलेगी।’’

शिअद नेता ने यह भी दावा किया कि मौजूदा समय दैनिक वेतन भोगियों और कृषि कामगारों के लिए अनुचित है, जिन्हें अपनी रोजी रोटी कमाने और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के बीच चयन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

आठ नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों सहित 104 नगर निकायों के लिए मतदान 26 मई को मतपत्रों के माध्यम से होगा। मतगणना 29 मई को होगी।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में