सरदार सरोवर बांध पर सदन से लेकर सड़क तक संग्राम

सरदार सरोवर बांध पर सदन से लेकर सड़क तक संग्राम

सरदार सरोवर बांध पर सदन से लेकर सड़क तक संग्राम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: July 27, 2017 4:14 am IST

मध्य प्रदेश में सरदार सरोवर बांध के प्रभावितों के मुद्दे पर बुधवार को सदन से लेकर सड़क तक हंगामा देखने को मिला. सदन में इस मुद्दे पर चर्चा न होने के चलते कांग्रेसी नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की अगुवाई में नाराजगी जताते हुए सीएम हाउस का घेराव करने के लिए निकले. लेकिन पुलिस ने इन्हें रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया. बिना अनुमति के हुई इस कार्रवाई पर कांग्रेसी करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर हंगामा किया. इस दौरान कांग्रेस विधायकों और पुलिस के बीच जमकर बहस भी हुई. आपत्ति जताने पर पुलिस ने कांग्रेसियों को छोड़ दिया. 

जिसके बाद कांग्रेस विधायक सीएम हाउस जाने के लिए धरने पर बैठ गए. जिस पर पुलिस ने 34 कांग्रेस विधायकों को गिरफ्तार कर लिया. कांग्रेस विधायक जेल जाने की जिद्द पर अड़े रहे तो मजिस्ट्रेट बिना शर्त रिहा करने की विनती करते रहे. इस दौरान कांग्रेसियों ने चाय और नाश्ते के साथ अपनी भूख भी शांत की. आखिरी में ADM जीपी माली ने हाथ जोड़ कर कांग्रेस विधायकों को कह दिया कि आप सभी को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर रिहा किया जाता है. प्रशासन के रवैये से नाराज कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अब सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावित इलाके बड़वानी में कांग्रेस 28 जुलाई को आंदोलन करेगी। 


लेखक के बारे में