जम्मू-कश्मीर के कठुआ में ड्रोन मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में ड्रोन मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई
जम्मू, 26 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक ड्रोन मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ड्रोन सोमवार रात जिले के हटली क्षेत्र में गोविंदसर रेलवे स्टेशन रोड के पास मिला।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील केसर ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘कल रात हमें सूचना मिली कि हटली थाना क्षेत्र में एक ड्रोन देखा गया है। तुरंत हमारी टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन को जब्त कर लिया।’’
उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया, ‘‘यह पता लगाने के लिए गहन सत्यापन किया जा रहा है कि क्या आसपास के क्षेत्र में ऐसी कोई वस्तु मौजूद है।’’
केसर ने कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और घटना से संबंधित हर संभव जानकारी जुटाने के प्रयास जारी हैं।
भाषा आशीष दिलीप
दिलीप

Facebook


