सुरक्षा बलों ने राजौरी के वन क्षेत्र में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया
सुरक्षा बलों ने राजौरी के वन क्षेत्र में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया
जम्मू, 31 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने एक वन क्षेत्र में संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से राशन और बर्तन बरामद किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, यह ठिकाना बृहस्पतिवार शाम थानामंडी के भंगाई वन क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान मिला।
उन्होंने बताया कि यह ठिकाना घने जंगल में झाड़ियों के बीच बनाया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामान में चावल के दो पैकेट, नूडल्स, एक चाकू, एक लाइटर, प्लास्टिक की एक शीट, पुराना कंबल, गैस स्टोव का नोजल, दो मोमबत्तियां और प्लास्टिक की एक बोतल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक इलाके में तलाश अभियान जारी है।
भाषा प्रचेता खारी
खारी

Facebook


