सैलजा ने कानून-व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार पर साधा निशाना
सैलजा ने कानून-व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार पर साधा निशाना
चंडीगढ़, पांच जुलाई (भाषा) कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर रविवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में हत्या, डकैती व जबरन वसूली की घटनाएं बढ़ रही हैं।
हाल की एक घटना का जिक्र करते हुए सिरसा से सांसद सैलजा ने कहा कि फतेहाबाद जिले के खरखेड़ी गांव में अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े एक पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
रतिया में पत्रकारों से बातचीत में सैलजा ने कहा कि राज्य में हत्या, लूट, डकैती, गोलीबारी, जबरन वसूली और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे पूरे प्रदेश में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
सैलजा ने पानीपत में पेट्रोल पंप के एक सेल्समैन से लूट की हालिया घटना का भी जिक्र किया और कहा कि ऐसी घटनाएं पुलिस व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप

Facebook


