वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: ऑनलाइन आवेदन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: ऑनलाइन आवेदन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल
जयपुर, 28 अप्रैल (भाषा) देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होगी।
राज्य सरकार के सचिवालय में मंगलवार को हुई देवस्थान विभाग की यात्रा संचालन समिति की समीक्षा बैठक में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
कुमावत ने अधिकारियों को देवस्थान विभाग के पोर्टल में आवश्यक संशोधन कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
तीर्थयात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए देवस्थान मंत्री की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में देवस्थान मंत्री ने इस बार भी 50 हजार वरिष्ठजनों को वातानुकुलित ट्रेन एवं छह हजार यात्रियों को हवाई यात्रा के जरिए नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भाषा बाकोलिया संतोष
संतोष

Facebook


