वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आनंद ने तेलंगाना के नये डीजीपी का कार्यभार संभाला

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आनंद ने तेलंगाना के नये डीजीपी का कार्यभार संभाला

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आनंद ने तेलंगाना के नये डीजीपी का कार्यभार संभाला
Modified Date: May 1, 2026 / 04:31 pm IST
Published Date: May 1, 2026 4:31 pm IST

हैदराबाद, एक मई (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सी वी आनंद ने शुक्रवार को तेलंगाना के नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का कार्यभार संभाल लिया।

आनंद 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीजीपी पद पर नियुक्त होने से पहले वह गृह विभाग में विशेष मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे।

उन्होंने बी. शिवधर रेड्डी का स्थान लिया है। रेड्डी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए।

आनंद ने अपने पुलिस करियर की शुरुआत वारंगल में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में की थी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आनंद ने अपने करियर के पहले नौ वर्षों तक नक्सल प्रभावित जिलों में सेवाएं दीं।

नक्सलवाद का मुकाबला करने में उनकी जोखिम भरी कार्रवाई और भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया था।

आनंद ने हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त के रूप में भी कार्य किया है।

शिवधर रेड्डी को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद राज्य सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।

भाषा प्रचेता अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में