झूठी शान के लिये हत्या पर अलग कानून बनाया जाए : वीसीके

झूठी शान के लिये हत्या पर अलग कानून बनाया जाए : वीसीके

झूठी शान के लिये हत्या पर अलग कानून बनाया जाए : वीसीके
Modified Date: July 5, 2026 / 09:29 pm IST
Published Date: July 5, 2026 9:29 pm IST

चेन्नई, पांच जुलाई (भाषा) वीसीके ने रविवार को तमिलनाडु में ऑनर किलिंग को रोकने के लिए एक अलग कानून की अपनी मांग दोहराई। पार्टी ने कहा कि इस दिशा में विधायी प्रयास चल रहे हैं और जल्द ही सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

पार्टी ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की भी आलोचना की और उन पर संविधान का उल्लंघन करते हुए “समानांतर सरकार चलाने की कोशिश” करने का आरोप लगाया।

पत्रकारों से बात करते हुए, सामाजिक न्याय मंत्री वन्नी अरासु ने कहा कि विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) का यह पक्का रुख है कि झूठी शान के लिये हत्या को पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए और ऐसे घिनौने अपराधों को कभी भी बर्दाश्त या बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “विधानसभा में अपने पहले ही भाषण के दौरान, मैंने साफ़ तौर पर झूठी शान के लिये हत्या को रोकने के लिए एक अलग और खास कानून बनाने की मांग की थी। वीसीके ने अतीत में इस बुराई के ख़िलाफ़ कई विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया है।”

तमिलनाडु के राज्यपाल पर लगे इन आरोपों पर कि वे पहले से तय एजेंडे के तहत काम कर रहे हैं और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के समानांतर प्रशासन चलाने की कोशिश कर रहे हैं, मंत्री ने जवाब दिया कि ऐसी हरकतें पूरी तरह से संवैधानिक सिद्धांतों के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा, “राज्यपाल को लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई कैबिनेट और मुख्यमंत्री का सम्मान करना चाहिए। इसके बजाय, वह समानांतर सरकार चलाने की कोशिश करके और जनता से सीधे उन्हें याचिकाएं सौंपने के लिए कहकर संवैधानिक नियमों के खिलाफ काम कर रहे हैं।”

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में