Seva Teerth and Kartavya Bhavan: कल होगा देश के सबसे खास इमारत ‘सेवा तीर्थ’ का नामकरण.. आजादी के बाद पहली बार बदल जाएगा PM कार्यालय का पता
Seva Teerth and Kartavya Bhavan Inauguration: अब तक कई मंत्रालय और सरकारी दफ्तर सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में अलग-अलग और पुराने भवनों में काम कर रहे थे। इससे कामकाज में दिक्कतें, …

Seva Teerth and Kartavya Bhavan Inauguration
- सेवा तीर्थ का नामकरण और उद्घाटन
- कई मंत्रालय एक ही परिसर में
- डिजिटल और पर्यावरण अनुकूल भवन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे नए भवन परिसर का नाम ‘सेवा तीर्थ’ घोषित करेंगे। (Seva Teerth and Kartavya Bhavan Inauguration) इसके बाद शाम करीब 6 बजे वह सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
नया भवन आधुनिक, प्रभावी, पारदर्शी और सुविधाजनक
यह उद्घाटन भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसका उद्देश्य शासन को आधुनिक, प्रभावी, पारदर्शी और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाना है। अब तक कई मंत्रालय और सरकारी दफ्तर सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में अलग-अलग और पुराने भवनों में काम कर रहे थे। इससे कामकाज में दिक्कतें, समन्वय की कमी और रखरखाव पर ज्यादा खर्च जैसी समस्याएं सामने आती थीं। नए भवन इन समस्याओं का समाधान करेंगे।
एक ही भवन में मंत्रालय
‘सेवा तीर्थ’ परिसर में अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय एक ही स्थान पर काम करेंगे। पहले ये कार्यालय अलग-अलग जगहों पर स्थित थे। (Seva Teerth and Kartavya Bhavan Inauguration) वहीं कर्तव्य भवन-1 और 2 में वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, कानून एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय सहित कई प्रमुख मंत्रालय काम करेंगे।
नया भवन पर्यावरण के अनुकूल
इन नए भवनों में डिजिटल सुविधाएं, जनता के लिए अलग संपर्क क्षेत्र और केंद्रीकृत स्वागत कक्ष बनाए गए हैं। इससे कामकाज में तेजी, बेहतर तालमेल और नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी। भवनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है और इनमें सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए स्मार्ट एंट्री सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी और आपातकालीन सेवाओं की आधुनिक व्यवस्था भी की गई है, ताकि अधिकारियों और आगंतुकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
Prime Minister @narendramodi to inaugurate Seva Teerth and Kartavya Bhavan-1 & 2 on 13th February, 2026
➔ Inauguration marks a transformative milestone in India’s administrative governance architecture
➔ Seva Teerth houses the Prime Minister’s Office, the National Security…
— PIB India (@PIB_India) February 12, 2026
कल कैबिनेट की बैठक
कल यानी शुक्रवार 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। (Union Cabinet Meeting Tomorrow) संसद के बजट सत्र के बीच होने वाले इस बैठक को लेकर संभावना जताई जा रही है कि, केंद्र सरकार कई बड़े और अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दे सकती है। हालांकि यह बैठक अपने फैसलों से ज्यादा अपने वेन्यू को लेकर चर्चा में है।
क्यों खास है यह कैबिनेट की बैठक? (Modi Cabinet Meeting Updates)
दरअसल यह कैबिनेट बैठक इस लिए भी विशेष है क्योंकि यह मीटिंग PMO के साउथ ब्लॉक परिसर में आयोजित की जाएगी। इस तरह यहां होने वाली यह आखिर मंत्रिमंडल की बैठक होगी। नया पीएमओ यानी सेवा तीर्थ शिफ्ट किया जा चुका है। सम्भवतः अगली बैठक सेवा तीर्थ में आहूत होगी।
गौरतलब है कि, आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को उसके पुराने स्थान से शिफ्ट कर दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय अब नए ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में काम शुरू कर चुका है। (Union Cabinet Meeting Tomorrow) इस परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) का कार्यालय भी काम कर रहे है।
Special cabinet to meet tomorrow at the South Block. This is likely to be the last cabinet meeting at this venue; PMO will be moving to a new address, Sewa Tirth.
— ANI (@ANI) February 12, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट तेल उद्योग में सुधार का आकलन करने के लिए वेनेजुएला की यात्रा पर
- श्रमिक संगठनों की एक दिवसीय हड़ताल; सेवाओं पर आंशिक रूप से असर पड़ने के आसार
- फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके
- लियोनेल मेस्सी चोटिल, इंटर मियामी के पहले मैच में खेलना संदिग्ध
- शिव मंदिर परिसर में मुस्लिम युवक का घिनौना कांड, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल, अब मुस्लिम समाज ने उठाया ये बड़ा कदम
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह नया प्रशासनिक परिसर है जहां पीएमओ और प्रमुख कार्यालय एक साथ काम करेंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi to Inaugurate Seva Teerth and Kartavya Bhavan Complex, Marking Major Administrative Reform in Delhi

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am