दक्षिण कन्नड़ जिले के मंदिर में मेले में आतिशबाजी प्रदर्शन के दौरान हादसा, सात लोग घायल

दक्षिण कन्नड़ जिले के मंदिर में मेले में आतिशबाजी प्रदर्शन के दौरान हादसा, सात लोग घायल

दक्षिण कन्नड़ जिले के मंदिर में मेले में आतिशबाजी प्रदर्शन के दौरान हादसा, सात लोग घायल
Modified Date: April 19, 2026 / 09:13 pm IST
Published Date: April 19, 2026 9:13 pm IST

मंगलुरु (कर्नाटक), 19 अप्रैल (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले में एक मंदिर में मेले के दौरान आतिशबाजी का प्रदर्शन करते समय हुए हादसे में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना 18 अप्रैल की रात को पुत्तूर शहर के श्री महालिंगेश्वर मंदिर में वार्षिक उत्सव के दौरान घटी।

पुलिस के अनुसार, मंदिर परिसर में पारंपरिक आतिशबाजी का प्रदर्शन हो रहा था तभी दूर से देख रहे दर्शकों के एक समूह पर चिंगारियां और जलता हुआ मलबा गिर गया।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में सात लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

घायलों में से एक सुमंत शेट्टी ने पुत्तूर टाउन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में