US Iran Peace Talk: जेडी वेंस नहीं बल्कि ये नेता इस बार पहुंच रहे PAK, कल होगी अमेरिका और ईरान के बीच शांतिवार्ता, इस्लामाबाद में तैयारियां तेज
जेडी वेंस नहीं बल्कि ये नेता इस बार पहुंच रहे PAK, कल होगी अमेरिका और ईरान के बीच शांतिवार्ता, US Iran Peace Talk in Islamabad Pakistan
नई दिल्लीः US Iran Peace Talk: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के शांतिवार्ता के दूसरे राउंड के लिए अमेरिकी टीम सोमवार को पाकिस्तान जाएगी। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी करना शुरू कर दिया है। इस कोशिश में शामिल एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि मध्यस्थता की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं और अमेरिका की एडवांस सिक्योरिटी टीमें पहले से ही पाकिस्तान आ चुकी है।
US Iran Peace Talk: रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शामिल होंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस बार अमेरिकी डेलिगेशन का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि ईरान ने बातचीत की अभी तक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसके मुख्य बातचीत करने वाले, संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालीबाफ ने शनिवार देर रात सरकारी टेलीविजन पर दिखाए गए एक इंटरव्यू में कहा कि डिप्लोमेसी के क्षेत्र में कोई पीछे नहीं हटेगा, साथ ही उन्होंने माना कि दोनों पक्षों के बीच अभी भी बहुत बड़ा अंतर है।
“…We’re offering a very fair and reasonable DEAL, and I hope they take it because, if they don’t, the United States is going to knock out every single Power Plant, and every single Bridge, in Iran. NO MORE MR. NICE GUY…” – President Donald J. Trump pic.twitter.com/L4wQMJfGE6
— The White House (@WhiteHouse) April 19, 2026
ईरान को अमेरिका की ओर से मिला नया प्रस्ताव
ईरान ने शनिवार को कहा कि उसे अमेरिका से नए प्रस्ताव मिले हैं। हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि दोनों पक्षों ने यह साफ नहीं किया है कि उनका उन मुद्दों पर रुख बदला है या नहीं, जिनकी वजह से बातचीत का पिछला दौर पटरी से उतर गया था। इन मुद्दों में ईरान का न्यूक्लियर एनरिचमेंट प्रोग्राम, उसके क्षेत्रीय प्रॉक्सी और होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल शामिल हैं। ट्रंप ने फिर से ईरानी इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ अपनी धमकियों को दोहराया है। जिसके बाद उनको बहुत आलोचना हुई है और युद्ध अपराधों की चेतावनी दी गई है। ट्रंप ने लिखा, “अगर ईरान अमेरिका द्वारा प्रस्तावित डील से सहमत नहीं होता है, तो अमेरिका ईरान में हर एक पावर प्लांट और हर एक पुल को गिरा देगा।”
- Indore Liquor Auction 2026 : ई-टेंडर प्रक्रिया से MP में शराब दुकान का आवंटन, इस जिले में जमकर बरसा पैसा, पहली बार 2100 करोड़ के पार पहुंचा राजस्व
- HDFC Bank Q4 Results: मुनाफे ने मारी लंबी छलांग, NPA में दिखा बड़ा सुधार, अचानक 13 रुपये डिविडेंड के ऐलान ने निवेशकों को कर दिया खुश
- Kawardha Couple Suicide News: घर के अंदर इस हाल में मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, हालत देखकर लोगों के भी उड़ गए होश, बुलानी पड़ गई पुलिस
- MP Nursing Officer Vacancy 2026: ये खबर मिस की तो नुकसान तय! एमपी नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख कल, ऐसे करें तुरंत अप्लाई
- MP Road Accident News: सुबह-सुबह हुई चार लोगों की मौत, सड़क किनारे इस हाल में मिले शव, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
- Summer Health Tips: चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल! जानिए वो देसी तरीके जो मिनटों में शरीर को कर देंगे ठंडा

Facebook


