Prisoner Suicide News: सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या, इस हालत में मिला शव, देखकर अधिकारियों के भी उड़े होश
Prisoner Suicide News: भोपाल में सेंट्रल जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है। कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
Retired BSF Jawan Suicide News || Image- Symbolic (Canva)
- भोपाल में सेंट्रल जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है।
- कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
- कैदी ने ये कदम क्यों उठाया पुलिस की टीम इसकी जांच में जुट गई है।
Prisoner Suicide News: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सेंट्रल जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है। कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कैदी के आत्महत्या करने की खबर आते ही पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया। जेल अधिकारी आनन-फानन में परिसर पहुंचें और कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। (Prisoner Suicide News) कैदी ने ये कदम क्यों उठाया पुलिस की टीम इसकी जांच में जुट गई है।
आजीवन कारावास की सजा काट रहा था मृतक
Prisoner Suicide News: मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी का नाम गुड्डू उर्फ बल्ला था और वो विदिशा का रहने वाला था। कैदी ने गाय बाँधने वाली रस्सी से फंदा बनाया और फांसी लगा ली। कैदी का शव गोशाला के पास पेड़ से लटका हुआ मिला है। (Prisoner Suicide News) इस घटना की जानकारी मिलते ही गांधी नगर पुलिस और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने मृतक कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Shruti Haasan Paparazzo Controversy : ‘मम्मा किसे बोला’? पैपराजी की इस हरकत पर आगबबूला हुईं श्रुति हासन, बीच सड़क पर लगा दी क्लास
- Singrauli Bank Robbery Case: बैंक लूट कांड का मुख्य आरोपी खोलेगा कई राज, पुलिस ने लिया इतने दिन की रिमांड पर
- UP Kanya Sumangala Yojana : बेटियों के लिए खुशखबरी! इस सरकारी योजना में मिल रहे 25,000, लाखों परिवारों को मिल चुका फायदा, क्या आपने कराया रजिस्ट्रेशन ?

Facebook


