कोलकाता में भीषण आग से कई झुग्गियां जलकर राख

Ads

कोलकाता में भीषण आग से कई झुग्गियां जलकर राख

  •  
  • Publish Date - November 12, 2024 / 08:37 PM IST,
    Updated On - November 12, 2024 / 08:37 PM IST

कोलकाता, 12 नवंबर (भाषा) कोलकाता के कालिकापुर इलाके में मंगलवार शाम भीषण आग लगने से कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शाम करीब सवा पाँच बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियां लगायी गईं।

अधिकारी ने बताया कि आग आस-पास की इमारतों तक भी फैल गई, जिससे आंशिक रूप से क्षति पहुंची।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘सर्वे पार्क थाना क्षेत्र के कालिकापुर में एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन कई झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं।’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सर्वे पार्क पुलिस थाने से अधिकारियों की एक टीम को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

भाषा

शुभम माधव

माधव