शाह ने एनईसी के पूर्ण अधिवेशन की अध्यक्षता की, नेताओं ने ‘उत्तर-पूर्वी विजन प्लान 2047’ पर चर्चा की

शाह ने एनईसी के पूर्ण अधिवेशन की अध्यक्षता की, नेताओं ने ‘उत्तर-पूर्वी विजन प्लान 2047’ पर चर्चा की

शाह ने एनईसी के पूर्ण अधिवेशन की अध्यक्षता की, नेताओं ने ‘उत्तर-पूर्वी विजन प्लान 2047’ पर चर्चा की
Modified Date: June 4, 2026 / 07:28 pm IST
Published Date: June 4, 2026 7:28 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

शिलांग, चार जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को उत्तर पूर्वी परिषद की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जहां आठ पूर्वोत्तर राज्यों के नेताओं ने मजबूत एवं अधिक समृद्ध क्षेत्र की दिशा में काम करने का संकल्प लिया और ‘उत्तर पूर्वी विजन प्लान 2047’ पर विचार-विमर्श किया।

उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) की पूर्ण बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

एनईसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्ण बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई।’’

इसने कहा कि सभी नेताओं ने क्षेत्र की प्रगति, कनेक्टिविटी और समृद्धि के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

सिंधिया ने कहा कि सभी नेता एक ‘‘मजबूत और अधिक समृद्ध पूर्वोत्तर’’ के निर्माण के अपने संकल्प में एकजुट हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार, पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के हितधारकों ने ‘उत्तर-पूर्वी विजन प्लान 2047’ और प्रमुख क्षेत्रीय विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पूर्ण बैठक में क्षेत्रीय विकास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए गठित मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय कार्यबलों द्वारा की गई प्रगति पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया।’’

बयान में कहा गया कि सत्र में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की महत्वपूर्ण पहलों की भी समीक्षा की गई, जिसमें प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों पर अद्यतन जानकारी, पूर्वोत्तर निवेश शिखर सम्मेलन और ‘बैंकर्स कॉन्क्लेव’ के परिणाम शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि नेताओं ने युवा-केंद्रित पहलों, पर्यटन और ‘लॉजिस्टिक्स’ संबंधी प्रयासों और क्षेत्र की विशिष्ट विक्रय प्रस्ताव (यूएसपी) परियोजनाओं का विश्लेषण किया।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में