Lok Sabha Elections 2024: मोदी नहीं शाह बनेंगे प्रधानमंत्री! अमित शाह ने बताया क्या कहता है पार्टी का संविधान
Shah will become Prime Minister: यह जवाब अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर दिया है कि जिसमें केजरीवाल ने पीएम मोदी के सितंबर में …

Shah will become Prime Minister not Modi
Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को केजरीवाल के बयान पर सीधा जवाब दिया है। शाह ने कहा कि भाजपा का प्रधानमंत्री नहीं बदलने वाला है। भाजपा के नेतृत्व में NDA फिर सरकार बनाएगा। जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे और वही रहेंगे। यह जवाब अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर दिया है कि जिसमें केजरीवाल ने पीएम मोदी के सितंबर में 75 साल का हो जाने की बात कही थी।
बता दें कि जेल से छूटते ही अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जनता से अपने लिए नहीं बल्कि अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। हैदराबाद में अमित शाह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल के सवाल का जवाब मांगा गया था।
Shah will become Prime Minister not Modi
Lok Sabha Elections 2024: शाह ने साफ शब्दों में कहा, 'अरविंद केजरीवाल ही नहीं पूरे INDI गठबंधन को मोदी के 75 साल का होने पर खुश होने की जरूरत नहीं। BJP के संविधान में ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि वे 75 साल का होने पर रिटायर हो जाएंगे। पीएम मोदी ही प्रधानमंत्री थे और आगे भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे। वे यह टर्म पूरा करेंगे। इसे लेकर BJP में कहीं भी कोई कंफ्यूजन नहीं है।'
अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बार फिर यह दावा किया है कि NDA के खाते में 400 सीट आएंगे। उन्होंने कहा, 'तीन चरण में हम 200 सीट के करीब पहुंच चुके हैं। चौथा चरण NDA का है, जिसमें हमें इतनी सफलता मिलेगी कि निश्चित ही हम 400 पार की तरफ बढ़ने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना में भी भाजपा इस बार 10 से ज्यादा सीट जीतेगी।
https://twitter.com/AHindinews/status/1789235166444953998
केजरीवाल ने उठाया था ये सवाल
केजरीवाल ने शनिवार को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी के 75 साल का हो जाने का मुद्दा उठाया। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'पीएम मोदी ने ही 2014 में 75 से ज्यादा का होने वाले नेता को रिटायर करने का नियम बनाया था। इस नियम से लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, यशवंत सिन्हा रिटायर किए गए। अब मोदी भी रिटायर होने वाले हैं तो भाजपा बताए कि उनका प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन है?' केजरीवाल ने यह भी कहा, 'इनकी (BJP) सरकार बनी तो ये (मोदी-शाह) अगले दो महीने में योगी को निपटाएंगे और फिर मोदी के खास अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी अपने लिए नहीं शाह के लिए ही वोट मांग रहे हैं।'
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Shah will become Prime Minister, not Modi! Amit Shah told what the party's constitution says

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm