Jabalpur Food Poisoning News: प्रसाद की मिठाई खाने के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल
Jabalpur Food Poisoning News: जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र में मिठाई का प्रसाद खाने के बाद 19 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए
Jabalpur Food Poisoning News / Image Source : AI GENERATED
- जबलपुर के भेड़ाघाट में फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हुए 19 लोग।
- महिलाओं के सुहागले पूजन के बाद मिठाई परिवार के सभी लोगों ने खाई थी।
- सभी बीमारों का इलाज जारी है।
Jabalpur Food Poisoning News: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र में मिठाई का प्रसाद खाने के बाद 19 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिनमें 6 बच्चे और 11 महिलाएं शामिल हैं। सभी बीमारों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। एक व्यक्ति की हालत (Jabalpur Food Poisoning News) गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।
पूजा के बाद खाई थी मिठाई
Jabalpur Food Poisoning News: जानकारी के मुताबिक, परिवारजनों ने 12 फरवरी को भेड़ाघाट चौराहे स्थित राजस्थान स्वीट्स दुकान से करीब 4 किलो मिठाई खरीदी थी। मंदिर में महिलाओं के सुहागले पूजन के बाद यह मिठाई परिवार के सभी लोगों ने खाई। 12 फरवरी की रात से ही लोगों लूस मोशन के साथ उल्टियां हुईं और सभी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें (Jabalpur Food Poisoning News)अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं आज 14 फरवरी को परिवार के लोगों की हालत ज्यादा बिगड़ने पर सभी जिला अस्पताल पहुंचे।
जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
Jabalpur Food Poisoning News: एक युवक की हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर रेफर किया गया, जहां वे कोमा में बताए जा रहे है। (Jabalpur Food Poisoning News) घटना के बाद परिजनों ने फूड विभाग और भेड़ाघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फूड विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित दुकान से मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Govt Employees Holidays: सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर बदला नियम! अब यहां से मिलेगी स्वीकृति, सभी विभागों को निर्देश जारी
- Love Jihad News MP : मध्यप्रदेश में लव जिहाद का एक और मामला! दुष्कर्म के बाद बनाया धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, अब हवालात में कटेंगी आरोपी की रातें
- Korba Latest Crime News: कोरबा का Youtuber पत्रकार.. बना रहा था महिला शौचालय का वीडियो.. अब वकीलों ने इस तरह सिखाया सबक, देखें वीडियो..

Facebook


