रस्सी से ऑटो खींचते नजर आए शशि थरूर, केंद्र से सवाल- पेट्रोल-डीजल पर अमेरिकन 20% टैक्स देते हैं, भारत में 260% क्यों?

रस्सी से ऑटो खींचते नजर आए शशि थरूर, केंद्र से सवाल- पेट्रोल-डीजल पर अमेरिकन 20% टैक्स देते हैं, भारत में 260% क्यों?

रस्सी से ऑटो खींचते नजर आए शशि थरूर, केंद्र से सवाल- पेट्रोल-डीजल पर अमेरिकन 20% टैक्स देते हैं, भारत में 260% क्यों?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: February 26, 2021 1:21 pm IST

तिरुअनंतपुरम, केरल। देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। तिरुअनंतपुरम में केरल सचिवालय के सामने थरूर रस्सी से एक ऑटो रिक्शा को खींचते नजर आए। इस दौरान उनके साथ बहुत से लोग दिखे। थरूर ने अपने ट्विटर पर लिखा, सौ से ज्यादा ऑटो उनके साथ विरोध में जुटे।

पढ़ें- सीएम भूपेश 27 को रायपुर, धमतरी और राजनांदगांव के का…

थरूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें वो रस्सी से आटो खींचते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि तेल के नाम पर हो रही लूट के लिए केंद्र के साथ केरल सरकार भी जिम्मेदार है। उनकी मांग है कि दोनों सरकारों को तत्काल प्रभाव से टैक्स में कमी करनी चाहिए। आम आदमी पूरी तरह से बेहाल हो चुका है। उसे तत्काल राहत दी जानी बहुत जरूरी है।

पढ़ें- तीन महिला सहित चार पूर्व सरपंचों के खिलाफ जारी हुआ …

कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत के लोग पेट्रोल-डीजल पर 260% टैक्स देते हैं, जबकि अमेरिका के लोग महज 20%। प्रदर्शन स्थल पर उन्होंने लोगों से कहा कि तेल की कीमतों में वृद्धि से आम आदमी बेहाल हो चुका है।

पढ़ें- रेल यात्रियों को ​बड़ी राहत, अब मोबाईल ऐप से बुक कर…

तेल की कीमत बढ़ती है तो अन्य चीजों के दाम भी तेजी से बढ़ने लगते हैं। उनका कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की असंवेदनशीलता से आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है।

 


लेखक के बारे में