शिव प्रताप शुक्ल ने तेलंगाना के पांचवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली
शिव प्रताप शुक्ल ने तेलंगाना के पांचवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, 11 मार्च (भाषा) शिव प्रताप शुक्ल ने तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में बुधवार को शपथ ली।
तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने यहां लोक भवन में शुक्ल को पद की शपथ दिलाई। शुक्ल ने तेलुगू में शपथ ली।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके शुक्ल का मंगलवार को यहां रेड्डी ने गर्मजोशी से स्वागत किया था।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रुद्रपुर के रहने वाले शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। वह 1983 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए और 1989, 1991, 1993 एवं 1996 में विधायक चुने गए।
वह 2016 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। शुक्ल इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के रूप में सेवांए दे चुके हैं।
उन्होंने जिष्णु देव वर्मा का स्थान लिया है।
भाषा सिम्मी नरेश
नरेश

Facebook


