Gold Rate 11 March 2026: आज फिर महंगा हुआ गोल्ड, शादियों के सीजन में 1.62 लाख के पार हुआ सोना, ग्राहकों का ज्वेलरी खरीदने का सपना हुआ चूर-चूर!
Gold Rate 11 March 2026: मिडिल-ईस्ट के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिससे सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव जानना जरूरी हो गया है।
(gold rate 11 march 2026 in india/ Image Credit: IBC24 News)
- जियोपॉलिटिकल तनाव – सोना-चांदी की मांग बढ़ी।
- दिल्ली 24 कैरेट – ₹1,62,540 प्रति 10 ग्राम।
- चेन्नई में सोना सबसे महंगा – 24 कैरेट ₹1,64,190।
नई दिल्ली: Gold Rate 11 March 2026 In India अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव ने निवेशकों की नजर सोना-चांदी जैसे सुरक्षित निवेशों पर केंद्रित कर दी है। बाजार में अनिश्चितता बढ़ने के कारण लोग सेफ हेवन एसेट की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं। हल्की-फुल्की मुनाफावसूली के दौरान जब कीमतें थोड़ी गिरती हैं, तो निवेशक नीचे स्तर पर खरीदारी कर फिर से कीमतों को ऊपर धकेल देते हैं।
दिल्ली में सोने की कीमतों में बढ़त (Gold Price Today)
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 10 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 10 रुपये महंगा हुआ है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड 710 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 660 रुपये बढ़ चुके हैं। एक दिन की गिरावट के बाद सोने के भाव लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं। इसके अलावा, दिल्ली में चांदी की कीमत भी लगातार दूसरे दिन ऊपर गई है।
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)
| वजन (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹16,254 | ₹16,253 | + ₹1 |
| 8 ग्राम | ₹1,30,032 | ₹1,30,024 | + ₹8 |
| 10 ग्राम | ₹1,62,540 | ₹1,62,530 | + ₹10 |
| 100 ग्राम | ₹16,25,400 | ₹16,25,300 | + ₹100 |
देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड भाव (Gold Rate in other Cities)
दिल्ली में आज बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,540 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 1,21,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, कोलकाता में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,860 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 1,28,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने का भाव (11 मार्च 2026)
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 18 कैरेट (10 ग्राम) |
| दिल्ली | ₹1,62,540 | ₹1,49,010 | ₹1,21,950 |
| मुंबई | ₹1,62,390 | ₹1,48,860 | ₹1,21,800 |
| कोलकाता | ₹1,62,370 | ₹1,48,860 | ₹1,21,800 |
| चेन्नई | ₹1,64,190 | ₹1,50,510 | ₹1,28,890 |
| बेंगलुरु | ₹1,62,390 | ₹1,48,860 | ₹1,21,800 |
| हैदराबाद | ₹1,62,390 | ₹1,48,860 | ₹1,21,800 |
| लखनऊ | ₹1,62,540 | ₹1,49,010 | ₹1,21,950 |
| पटना | ₹1,62,440 | ₹1,48,910 | ₹1,21,850 |
| जयपुर | ₹1,62,540 | ₹1,49,010 | ₹1,21,950 |
| अहमदाबाद | ₹1,62,440 | ₹1,48,910 | ₹1,21,850 |
चांदी की कीमतों में उछाल (Silver Price Today)
दिल्ली में एक किलो चांदी के भाव पिछले दो दिनों में 10,100 रुपये बढ़ चुके हैं। आज दिल्ली में यह 100 रुपये बढ़कर 2,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है। वहीं, चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है और 3,00,100 रुपये प्रति किग्रा के भाव में बिक रही है।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
| 11 मार्च 2026 | ₹16,254 (+1) | ₹14,901 (+1) |
| 10 मार्च 2026 | ₹16,253 (+70) | ₹14,900 (+65) |
| 09 मार्च 2026 | ₹16,183 (-197) | ₹14,835 (-180) |
| 08 मार्च 2026 | ₹16,380 (0) | ₹15,015 (0) |
| 07 मार्च 2026 | ₹16,380 (+252) | ₹15,015 (+230) |
| 06 मार्च 2026 | ₹16,128 (-175) | ₹14,785 (-160) |
| 05 मार्च 2026 | ₹16,303 (-163) | ₹14,945 (-150) |
| 04 मार्च 2026 | ₹16,466 (-311) | ₹15,095 (-285) |
| 03 मार्च 2026 | ₹16,777 (-289) | ₹15,380 (-265) |
| 02 मार्च 2026 | ₹17,066 (-257) | ₹15,645 (-235) |
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी की चाल ने बढ़ाई धड़कनें! क्या आज भारतीय शेयर बाजार की सुबह होगी धीमी और निवेशकों को रहना होगा चौकन्ना?
- Today Live Breaking News and Updates 11 March 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 8वां दिन, आज इस मुद्दे पर गरमाएगा सदन
- Raipur Suicide Case: रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या.. जानें कहाँ और किन परिस्थितियों में मिली अफसर की लाश

Facebook


