Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana : केंद्र सरकार की इस योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, क्रियान्वयन में बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर 1, सीएम साय ने अधिकारियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने बड़े राज्यों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता का श्रेय महिला एवं बाल विकास विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana : केंद्र सरकार की इस योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, क्रियान्वयन में बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर 1, सीएम साय ने अधिकारियों को दी बधाई

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana / Image Source : X

Modified Date: March 11, 2026 / 06:45 pm IST
Published Date: March 11, 2026 6:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन में बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर।
  • राज्य में 93.37% नामांकन और 83.87% स्वीकृति दर दर्ज।
  • 93.95% शिकायतों का त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टीम को दिया श्रेय।

रायपुर: Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश की माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन में बड़े राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 93.37 प्रतिशत नामांकन, 83.87 प्रतिशत स्वीकृति दर तथा 93.95 प्रतिशत शिकायतों के त्वरित समाधान का रिकॉर्ड दर्ज किया है। Chhattisgarh Women and Child Development Department यह उपलब्धि राज्य में योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री साय ने इस सफलता का श्रेय महिला एवं बाल विकास विभाग की पूरी टीम और समर्पित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया। Maternal and Child Health उन्होंने कहा कि इनके अथक प्रयासों से प्रदेश की लाखों गर्भवती माताओं तक योजना का लाभ समय पर पहुँच रहा है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ हो रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है और राज्य सरकार मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.