बारहवीं मंजिल से कूदकर एक दुकानदार ने की आत्महत्या

Ads

बारहवीं मंजिल से कूदकर एक दुकानदार ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 10:26 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 10:26 PM IST

नोएडा (उप्र), 26 (भाषा) नोएडा में सेक्टर 142 थानाक्षेत्र की एक सोसाइटी में बृहस्पतिवार को 42 वर्षीय एक दुकानदार ने कथित रूप से 12वीं मंजिल से छलांग लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को सेक्टर 143 में गुलशन इकवाना सोसाइटी के रखरखाव प्रबंधक मनोज कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि हरियाणा के कैथल के नरेंद्र शर्मा ने 12वीं मंजिल से छलांग लगा ली है।

पुलिस के अनुसार नरेंद्र को एक अस्पताल में ले जाया गया तथा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह मूल रूप से हरियाणा के कैथल का रहने वाले थे और वहीं दुकान चलाते थे।

प्रवक्ता के अनुसार कुछ दिनों से नरेंद्र मानसिक तनाव में थे।

उन्होंने बताया कि वह सेक्टर 143 स्थित सोसाइटी में रहने वाले अपने भाई के यहां रहने आये थे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच का रही है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार