महाराणा जय सिंह के दरबारी चित्रकार अल्लाह बख्श के बनाए लघुचित्र: महाभारत की कहानी

महाराणा जय सिंह के दरबारी चित्रकार अल्लाह बख्श के बनाए लघुचित्र: महाभारत की कहानी

महाराणा जय सिंह के दरबारी चित्रकार अल्लाह बख्श के बनाए लघुचित्र: महाभारत की कहानी
Modified Date: September 13, 2023 / 05:34 pm IST
Published Date: September 13, 2023 5:34 pm IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) उदयपुर के महाराणा जय सिंह द्वारा उनके दरबारी अल्लाह बख्श के जरिये 1680 से 1698 के बीच बनवाए गए महाभारत महाकाव्य के लगभग 2000 लघुचित्रों को यहां चार खंडों वाली किताबों में प्रदर्शित किया गया है। इन लघुचित्रों को इससे पहले कभी प्रकाशित नहीं किया गया था।

राजस्थानी साहित्य के विशेषज्ञ चंद्र प्रकाश देवल और अकादमिक-अनुवादक आलोक भल्ला ने “द महाभारत: मेवाड़ी मिनियेचर पेंटिंग्स (1680-1698) बाई अल्ला बख्श” किताब लिखी है।

चार खंडों में प्रकाशित चित्रों की खूबसूरती इसके डिजाइन किए गए आवरण, शानदार पन्नों और अनुवाद से और बढ़ गयी है। प्रत्येक उत्कृष्ट पेंटिंग में उसकी छवि से संबंधित मेवाड़ी में पंडित किशन दास द्वारा लिखित महाभारत का एक श्लोक भी शामिल है।

मेवाड़ी पाठ का हिंदी में अनुवाद देवल द्वारा किया गया है और फिर भल्ला ने अंग्रेजी में उसका अनुवाद किया, जिन्होंने प्रत्येक खंड के लिए व्यापक सामान्य परिचय भी लिखा है, साथ ही उन 14 पर्वों के परिचय भी लिखे हैं जिनके चित्रों को पुस्तक में प्रदर्शित किया गया है।

गीता को समर्पित 500 चित्रों का पांचवां खंड 2019 में नियोगी बुक्स द्वारा प्रकाशित किया गया था।

बख्श द्वारा चित्रित ये लघुचित्र महाभारत के हर अध्याय की लगभग हर कहानी का अनुसरण करते हैं और भारत की कला परंपरा में इसकी कोई मिसाल नहीं है।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में