अमित शाह अगले सप्ताह लेह का दौरा करेंगे, भगवान बुद्ध के अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

अमित शाह अगले सप्ताह लेह का दौरा करेंगे, भगवान बुद्ध के अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

अमित शाह अगले सप्ताह लेह का दौरा करेंगे, भगवान बुद्ध के अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
Modified Date: April 26, 2026 / 11:50 am IST
Published Date: April 26, 2026 11:50 am IST

लेह, 26 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर लेह आएंगे। लद्दाख के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

सक्सेना ने बताया कि गृह मंत्री एक मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह साझा करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर लेह पहुंचेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक मई को वह बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को श्रद्धांजलि देंगे और एक से 14 मई तक लद्दाख में आयोजित होने वाली पवित्र प्रदर्शनी के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का यह दौरा लद्दाख के विकास के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष 29 अप्रैल को लेह पहुंचेंगे, जहां क्षेत्र में पहली बार इसकी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के पिपरहवा (प्राचीन कपिलवस्तु) से प्राप्त ये अवशेष एक मई से 14 मई तक चोगलामसर स्थित जिवे त्साल में प्रदर्शित किए जाएंगे।

भाषा गोला सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में