सिद्धरमैया ने 14 नामों की सिफारिश की थी, पार्टी ने कुछ नामों पर विचार नहीं किया: यतींद्र
सिद्धरमैया ने 14 नामों की सिफारिश की थी, पार्टी ने कुछ नामों पर विचार नहीं किया: यतींद्र
मैसुरु, छह अगस्त (भाषा) कर्नाटक के मंत्री यतींद्र सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई चर्चाओं के दौरान मंत्री पद के 14 दावेदारों के नामों की सिफारिश की थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने इनमें से कुछ नामों पर विचार नहीं किया।
उनका यह बयान उन खबरों के बीच आया है, जिनमें कहा गया है कि सिद्धरमैया के करीबी माने जाने वाले कुछ नेताओं, जिनमें वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री एच. सी. महादेवप्पा भी शामिल हैं, इस बात से नाराज हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर उन्हें डी. के. शिवकुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल कराने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए।
यतींद्र ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मेरे पिता ने महादेवप्पा का नाम सूची में शामिल किया था, लेकिन आलाकमान ने उन पर विचार नहीं किया और इसके बजाय एससी-राइट समुदाय से एक नए चेहरे को मौका देने के लिए नरेन्द्र स्वामी को चुना। लेकिन मेरे पिता ने पहली सूची और हालिया सूची, दोनों में महादेवप्पा का नाम शामिल किया था। वास्तव में, उनका नाम सबसे पहले था।’
यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया ने आलाकमान को 14 नामों की सूची दी थी।
भाषा तान्या नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


