दुकानदार ने जबरदस्ती थमा दी थी लॉटरी की आखिरी टिकट, मिठाई विक्रेता रातों रात बन गया करोड़पति

दुकानदार ने जबरदस्ती थमा दी थी लॉटरी की आखिरी टिकट, मिठाई विक्रेता रातों रात बन गया करोड़पति

दुकानदार ने जबरदस्ती थमा दी थी लॉटरी की आखिरी टिकट, मिठाई विक्रेता रातों रात बन गया करोड़पति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: August 21, 2020 11:35 am IST

चंडीगढ़: ‘देने वाला जब भी देता है देता छप्पर फाड़ के’ ये बात आपने फिल्मी गानों में या किसी कहवात में सुनी होगी, लेकिन हरियाणा में एक शख्स के साथ ये हकीकत में हुआ है। दरअसल यहां का एक मिठाई की दुकान चलाने वाला दुकानदार रातों रात करोड़पति बन गया है। पहले तो दुकानदार को लगा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन लॉटरी का नंबर देखने के बाद में उसे भी यकीन हो गया।

Read More: BJP विधायक अजय चंद्राकर के लिये कांग्रेस नेता ने भेजा करेला, खेक्सी, हरी मिर्च, मास्क और साबुन! तीज त्यौहारों के अपमान का आरोप

दरअसल ये सच्ची कहानी है हरियाणा में सिरसा जिले के कलांवाली में रहने वाले धर्मपाल की। धर्मपाल ने बीते दिनों लॉटरी की 5 टिकटें खरीदी थी, लेकिन इस दौरान दुकान में सिर्फ 6 टिकटें थी। दुकानदार ने धरमपाल को अंतिम टिकट जबरदस्ती थमा दी थी और उसी आखिरी टिकट ने धर्मपाल की किस्मत बदल दी। और किस्मत देखिए आखिरी टिकट का नंबर लग गया और धर्मपाल ने डेढ़ करोड़ रुपए जीत लिए। जब लॉटरी खुलने का फोन आया तो धर्मपाल को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब टिकट का नंबर चेक किया तो भरोसा हो गया।

Read More: चीन और पाकिस्तान की दोस्ती को गहरा करने चीनी विदेश मंत्री से मिलेंगे महमूद कुरैशी, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

करोड़पति बनने के बाद धर्मपाल ने मीडिया को बताया कि पंजाब स्टेट राखी बंपर लॉटरी आई थी। सिरसा जिला पंजाब की सीमा से सटा होने की वजह से एजेंट यहां लॉटरी बेचने आते रहते हैं। हफ्ते भर पहले आए एक एजेंट से हमने 250-250 रुपए के 5 टिकट खरीदे थे। एजेंट कुछ घंटे बाद फिर आया। उसका कहना था कि एक टिकट बच गया है, इसे भी आप खरीद लो।

Read More: बीजेपी के सदस्यता अभियान के खिलाफ कांग्रेस ने दाखिल किया याचिका, 25 अगस्त को होगी सुनवाई

पहले तो मैंने एजेंट को मना कर दिया कि हमने तो पहले ही 5 टिकट खरीद लिए हैं, अब जरूरत नहीं। लेकिन, एजेंट नहीं माना और छठा टिकट खरीदने की गुजारिश करने लगा। वह नहीं माना तो हमने छठा टिकट भी खरीद लिया। शुक्रवार सुबह मेरे पास उसी एजेंट का फोन आया। उसने लॉटरी जीतने की खबर दी। ये किस्मत ही थी, कि न चाहते हुए भी आखिरी टिकट मुझे मिला और डेढ़ करोड़ की लॉटरी जीत गया।

Read More: देसी कोरोना वैक्सीन पर केंद्रीय स्वास्थमंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दी अहम जानकारी, जानिए कब तक बाजार में मिल सकेगी वैक्सीन

उनका कहना है कि हर दिन टिकट नहीं खरीदते हैं, लेकिन त्यौहार पर जब भी बंपर लॉटरी आती है, तब जरूर लेते हैं। हर बार दीपावली बंपर की लॉटरी खरीदते हैं। पिछले करीब 15 साल से ये सिलसिला चल रहा, लेकिन किस्मत अब जाकर खुली। धर्मपाल के तीन बेटे हैं। उनका कहना है कि लॉटरी में जीते पैसों से बच्चों को अच्छी पढ़ाई करवाएंगे। साथ ही सामाजिक कामों में भी खर्च करेंगे।

Read More: धान की रोपाई कर रहे लोगों को देखकर धोखा न खाना, ये खेत नहीं सड़कें हैं ‘शिव’ राज सरकार की


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"