गुजरात के साबरकांठा में बस की वैन से टक्कर होने के बाद छह लोगों की मौत, चार घायल

गुजरात के साबरकांठा में बस की वैन से टक्कर होने के बाद छह लोगों की मौत, चार घायल

गुजरात के साबरकांठा में बस की वैन से टक्कर होने के बाद छह लोगों की मौत, चार घायल
Modified Date: April 29, 2026 / 12:04 pm IST
Published Date: April 29, 2026 12:04 pm IST

साबरकांठा (गुजरात), 29 अप्रैल (भाषा) गुजरात के साबरकांठा जिले में एक राजमार्ग पर बुधवार को एक निजी बस द्वारा वैन को टक्कर मारने के बाद छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गाम्भोई थाने के निरीक्षक अल्पेश चौधरी ने बताया कि यात्रियों को ले जा रही वैन शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी तभी तेज रफ्तार से आ रही बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि वैन सवार छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में