नोएडा में विभिन्न सड़क हादसों में छह लोगों की मौत
नोएडा में विभिन्न सड़क हादसों में छह लोगों की मौत
नोएडा (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को हुए विभिन्न सड़क हादसों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अलग-अलग हादसों में कुल छह लोगों की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि इनमें से पांच लोगों की पहचान कर ली गयी है।
प्रवक्ता ने बताया कि उनकी पहचान सचिन (19), अमित कुमार, हरिकेश (38), प्रियंका (32), नरेश (40) के तौर पर हुयी है। उन्होंने बताया कि थाना बीटा-दो क्षेत्र में हुये हादसे में एक कार चालक की पहचान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भाषा रंजन
रंजन

Facebook


