Assam Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क! मरीज के इलाज के लिए अस्पताल जा रहा था परिवार, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें

Assam Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क! मरीज के इलाज के लिए अस्पताल जा रहा था परिवार, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें

Assam Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क! मरीज के इलाज के लिए अस्पताल जा रहा था परिवार, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें

Assam Road Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 23, 2026 / 06:51 am IST
Published Date: March 23, 2026 6:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • हादसा सोनितपुर ज़िले के ढेकियाजुली थाना क्षेत्र में हुआ
  • एम्बुलेंस मरीज और उसके परिवार को लेकर तेजपुर अस्पताल जा रही थी
  • दुर्घटना में 6 लोगों की मौत और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए

तेजपुर: Assam Road Accident असम में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक एम्बुलेंस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Assam Road Accident Today सोनितपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरुन पुरकायस्थ ने बताया कि एंबुलेंस एक मरीज और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल जा रही थी, तभी ढेकियाजुली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया, ‘‘छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी दुर्घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह से बाधित राजमार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।