Abdul Basit Pakistan News : ‘आतंकवाद के बिना कैसे जीओगे’, BJP का पूर्व पाक राजदूत को मुँहतोड़ जवाब, दिल्ली-मुंबई को दहलाने की धमकी पर कह दी यह बड़ी बात

Abdul Basit के विवादित बयान पर भारत में तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। Bharatiya Janata Party ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और उकसावे वाला बयान बताया है।

Abdul Basit Pakistan News : ‘आतंकवाद के बिना कैसे जीओगे’, BJP का पूर्व पाक राजदूत को मुँहतोड़ जवाब, दिल्ली-मुंबई को दहलाने की धमकी पर कह दी यह बड़ी बात

Abdul Basit Pakistan News / Image Source : X

Modified Date: March 22, 2026 / 11:56 pm IST
Published Date: March 22, 2026 11:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूर्व पाक उच्चायुक्त के बयान से विवाद बढ़ा।
  • भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
  • बयान के बाद दोनों देशों के तनाव पर चर्चा तेज हुई।

नई दिल्ली: Abdul Basit Pakistan News भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित के बेहद भड़काऊ बयान ने दोनों देशों के बीच तनाव को फिर से चरम पर पहुँचा दिया है। एक साक्षात्कार के दौरान बासित ने भारत के खिलाफ परमाणु हमले की खुली धमकी देते हुए कहा कि यदि अमेरिका पाकिस्तान की परमाणु क्षमताओं को नष्ट करने की कोशिश करता है, तो इस्लामाबाद के पास नई दिल्ली और मुंबई पर हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

“मानसिक संतुलन खो चुका है पाकिस्तान”

बासित की इन टिप्पणियों पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। Pakistan Threat India भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि इस तरह की धमकियां दर्शाती हैं कि पाकिस्तान पुराने सैन्य ऑपरेशनों के खौफ से आज भी सहमा हुआ है। सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “अब्दुल बासित की यह भाषा दिखाती है कि पाकिस्तान ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उनके स्वभाव में आतंकवाद इस कदर रचा-बसा है कि वे इसके बिना जीवित नहीं रह सकते।”

पाकिस्तान को बताया ‘आतंकवादी राज्य’

भाजपा नेता ने पाकिस्तान को एक “आतंकवादी राज्य” करार देते हुए याद दिलाया कि पिछले साल पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भी अमेरिका से जामनगर की तेल रिफाइनरियों को उड़ाने जैसी भाषा का इस्तेमाल किया था। सिन्हा ने स्पष्ट किया कि अब यह साबित हो चुका है कि आतंकवाद पाकिस्तान के अस्तित्व का हिस्सा बन चुका है।

बासित का विवादित तर्क

साक्षात्कार में बासित ने एक वर्स्ट केस सिनेरियो का हवाला देते हुए कहा कि भले ही अमेरिका उनकी भौगोलिक सीमा के भीतर न हो, लेकिन उनके परमाणु कार्यक्रम पर किसी भी हमले की स्थिति में वे भारत के प्रमुख शहरों को निशाना बनाएंगे। उन्होंने तर्क दिया, “हमें कुछ और करने की ज़रूरत नहीं होगी, हमें बिना सोचे-समझे मुंबई और नई दिल्ली पर हमला करना होगा, क्योंकि हमारे पास और कोई रास्ता नहीं बचेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.