नोएडा: सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत

नोएडा: सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत

नोएडा: सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत
Modified Date: May 6, 2026 / 04:06 pm IST
Published Date: May 6, 2026 4:06 pm IST

नोएडा, छह मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के जेवर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जेवर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि छह वर्षीय सुहाना सड़क पार कर रही थी कि तभी मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने उसे टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि बच्ची से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार अनिल को भी चोट आई।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची और बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुहाना की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में