दिल्ली में हवा में ठंडक, सप्ताहांत में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान

Ads

दिल्ली में हवा में ठंडक, सप्ताहांत में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - October 11, 2025 / 01:28 PM IST,
    Updated On - October 11, 2025 / 01:28 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में शुक्रवार को पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा, जो सर्दियों के आगमन का संकेत है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में शनिवार सुबह आठ बज कर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 196 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना