नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को नीति आयोग से विशेष आमंत्रित सदस्य के पद से हटा दिया गया है। पिछला मंत्रालय छिन लिए जाने के बाद यह उनके लिए एक और झटका है। हालांकि मंत्रालय बदलने के बाद भी वे आयोग में बतौर सदस्य बनी हुईं थीं।
ईरानी की जगह इस पद के लिए वर्तमान मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को आमंत्रित किया गया है। साथ ही, राव इंद्रजीत सिंह को नीति आयोग के पूर्व सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें : क्वांटिको के विवादित सीन पर देसी गर्ल ने कहा- सॉरी, मुझे भारतीय होने पर गर्व है…
बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर हाल ही मेन सांसद निधि के दुरुपयोग का आरोप सामने आया है। यह आरोप गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने लगाए थे।
वेब डेस्क, IBC24